Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार खेल सप्ताह का आयोजन हो रहा है।
शुक्रवार को पांचवे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्रिकेट प्रभारी सहायक आचार्य मनीष नैनीवाल के अनुसार बीए प्रथम, बीए द्वितीय, बीएससी एवं एमए, बी कॉम की संयुक्त टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम चरण मे बीए प्रथम बीएससी कक्षाओं की टीम के साथ मैच खेला गया। जिसमें बीएससी की टीम ने जीत दर्ज की। द्वितीय चरण बीए द्वितीय वर्ष एवं एमए बीकॉम की संयुक्त टीम के साथ मैच हुआ। जिसमें एमए बीकॉम की संयुक्त टीम विजेता रही। फाइनल मैच मे बीएससी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 32 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमए व बीकॉम की संयुक्त टीम ने दो ओवर में बिना विकेट गवाएं आसानी से जीत दर्ज की।
प्राचार्य पूरणमल वर्मा ने विजेता टीम को बधाई दी। शनिवार को खेल सप्ताह के समापन समारोह में सभी खेलों में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण दिए जाएंगे।


