Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बंगाली कॉलोनी देवली के समुदाय भवन में मनाई गई। कार्यक्रम में 70 से 80 युवाओं ने भाग लिया। युवाओं से स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की बात कही गई।
सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष चंद्र बोस से संबंधित लेख लिखाया गया। भाषण, देशभक्ति गीत, सामूहिक नृत्य में सभी युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी युवाओं को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, एडवोकेट महावीर सिंह राठौड़, राष्ट्रीय समाज सेवक संघ के पदाधिकारी नीरज जैन, दिनेश जैन, मनीष, गोविंद गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद से कृष्ण गोपाल शर्मा मौजूद थे। यह कार्यक्रम बांगो भाषी महासभा फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम में सेंटर कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक मंडल, मनोजकांत राय, राजू सरकार, रॉबिन भगत, तरुण बैरागी, हरेन, वेद, सुनील विश्वास किरण मंडल, गोपी सरकार, शुभम पोद्दार, भोला, सुरेश, विशाल अन्य कॉलोनी के बुजुर्ग एवं युवा साथी मौजूद थे।



