Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationयुवा दिवस पर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर बताएं

युवा दिवस पर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर बताएं


Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जन्म जयंती के मौके पर करियर मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत तथा अतिथियों के सम्मान के साथ की गई।

इस दौरान उद्योगपति नवल मंगल, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पारसचंद जैन, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महावीर कुमार जैन, बीएसएनएल से रिंकेश कुमार शर्मा, स्टार कंप्यूटर निदेशक मोहम्मद इदरीश आदि करियर काउंसलरों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव एवं मार्गदर्शन से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। वहीं विद्यार्थियों को अपने भविष्य के करियर विकल्पों की जांच करने एवं अवलोकन करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। स्थानीय विद्यालय के संकायवार विशेषज्ञों ने भी विद्यार्थियों को करियर विकल्पों की जानकारी दी। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मैनेजर केएल मीणा ने स्वरोजगार के लिए विभिन्न वित्तीय एवं बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देकर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। करियर मेला संयोजक अर्पणा शर्मा ने बताया कि करियर मेले में प्रदर्शित स्टॉल एवं सक्सेस स्टोरीज का विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।

जिससे उन्हें करियर में मार्गदर्शन मिलेगा। मंच संचालन मनीष कुमार चाष्टा ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय का स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d