Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमिलकर पूरा करेंगे पीएम के विकसित भारत का संकल्प

मिलकर पूरा करेंगे पीएम के विकसित भारत का संकल्प


Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा नेता विजय बैसला क्षेत्र में हो रहे भारत संकल्प यात्रा के शिविर का लगातार दौरा कर रहे हैं। वहीं बैसला केंद्रीय लाभकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दे रहे है।

देहात मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी ने बताया कि शुक्रवार को भी विजय बैसला ने राजमहल व दूनी क्षेत्र में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में हिस्सा लिया तथा लाभार्थियों से बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि देश विकसित राष्ट्र के रूप में आए। इस संकल्प को प्रत्येक नागरिक को मिलकर पूरा करना होगा। उन्होंने मोदी की योजनाओं की निश्चित गारंटी बताई। उन्होंने संकल्प शिविर में लग रहे काउंटर पर जाकर पूछताछ की, लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी। इसके अलावा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं की शिकायत पर हुए स्कूल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां बताया गया कि भवन पुराना होने से बारिश में पानी रिसाव होता है। भाजपा नेता ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण गुर्जर, धनराज प्रजापत, कजोड़ वैष्णव, लेखराज वर्मा, अंजनी शर्मा, राजेश गुर्जर समेत कई कार्यकर्ता थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d