Thursday, September 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचार खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन, हैंडबॉल में उपविजेता बनी टीम...

चार खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन, हैंडबॉल में उपविजेता बनी टीम व एनएसएस दिवस आयोजित


Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए शहीद ओमप्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडोली के चार विद्यार्थियों का चयन 70वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इनमें 17 वर्षीय वर्ग से विराट मीणा तथा 19 वर्षीय वर्ग से रवि मीणा, खुशी मीणा व हर्षिता मीणा शामिल हैं। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मीणा एवं शारीरिक शिक्षक महेंद्र कुमार मीणा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं ग्राम भासु में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कलां की 19 वर्षीय छात्र टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह शक्तावत, प्रशिक्षक खेमराज मीणा व प्रभारी नरेंद्र पेडवाल ने टीम का उत्साहवर्धन किया तथा गांव लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया। इधर, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता रैली निकाली।

मुख्य अतिथि डाईट के व्याख्याता चंद्रशेखर, प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा व प्रभारी रिंकू पंचोली की उपस्थिति में स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया और सामाजिक दायित्व, नेतृत्व कौशल व निस्वार्थ सेवा की भावना संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here