Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर निवासी शारीरिक शिक्षक रामावतार वैष्णव के पुत्र डॉ. रजत वैष्णव का हाल ही में पीजी में चयन हुआ है। डॉ. रजत ने ऑल इंडिया स्तर पर 7744वीं रैंक हासिल की है।
इस उपलब्धि पर रजत ने पेट्रोल पंप स्थित गुरुकृपा संस्थान पहुंचकर पं मुकेश गौतम से आशीर्वाद लिया। गौतम ने भी रजत का अभिनंदन किया। दूसरी ओर हनुमान नगर स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर में सायंकालीन आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर निर्माण सेवा समिति के संपत सुवालका के अनुसार अब सांध्यकालीन आरती 7 बजे के स्थान पर शाम 6 बजे से शुरू की जाएगी। समिति ने श्रद्धालु से परिवर्तित समय के अनुसार आरती में शामिल होने की बात कही है।



