Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कजोड़ी देवी ने गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर ने अध्यक्ष कजोड़ी देवी एवं उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।

अधिशासी अधिकारी गुर्जर ने पालिका अध्यक्ष को विधिवत हस्ताक्षर कर पदभार ग्रहण करवाया। इसके बाद अध्यक्ष कजोड़ी देवी एवं उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने कहा कि सभी पालिका सदस्यों को साथ लेकर शहर के विकास को गति दी जाएगी। विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। शहर की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सादे समारोह में नगर पालिका के कई नवनिर्वाचित पार्षदों सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पालिका कार्मिक मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए नगर पालिका चुनाव में कजोड़ी देवी अध्यक्ष एवं नेमीचंद जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस दौरान भाजपा नेता तनसुख बैरवा, मनोज शर्मा, राजकुमार मीणा समेत मौजूद थे।



