Wednesday, November 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपूजा-अर्चना के बाद नवनिर्वाचित सरपंच ने संभाला पदभार

पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्वाचित सरपंच ने संभाला पदभार


Deoli News (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की ग्राम पंचायत गांवड़ी की नवनिर्वाचित सरपंच छोटी देवी मीणा ने बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार ग्रहण कर कामकाज संभाला।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व सरपंच गोवर्धन मीणा ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माल्यार्पण कर, साफा बंधवाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं पूर्व सरपंच बजरंग लाल धाकड़ का भी सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच छोटी देवी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहकर काम करने की बात कही। कार्यक्रम के समापन पर उपसरपंच कालूराम माली ने भी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित सरपंच छोटी देवी के पति गोवर्धन मीणा भी इसी पंचायत से सरपंच रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here