Thursday, September 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk48 ग्राम पंचायतों की स्थिति स्पष्ट, कहीं खुशी तो कहीं मायूसी

48 ग्राम पंचायतों की स्थिति स्पष्ट, कहीं खुशी तो कहीं मायूसी


Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर पंचायत समिति देवली की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए गुरुवार को आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) देवली द्वारा राज्य सरकार एवं जिला निर्वाचन निर्देशों के तहत लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।

आरक्षण की स्थिति साफ होते ही ग्रामीण राजनीति में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, जहां कई दिग्गजों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं तो वहीं नए चेहरों के लिए दरवाजे खुल गए हैं। जारी सूची के अनुसार सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के खाते में रतनपुरा, मालेडा, थांवला, नासिरदा, चांदली, राजमहल, देवडावास, सीतापुरा, गुराई, रामसागर और नगरफोर्ट कुल 11 ग्राम पंचायतें आई हैं। वहीं सामान्य महिला वर्ग के लिए बीजवाड, डाबरकला, कासीर, पनवाड, निवारिया, गैरोली, चांदसिंहपुरा, आवां, खासपुरा, कनवाडा, चंदवाड, बंथली और धुवाकलां सहित कुल 13 सीटें आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में संथली व बालून्दा को ओबीसी तथा जूनिया को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में सिरोही, पोल्याडा, नयागांव (एस), बडोली और घाड कुल 5 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति महिला (एससी महिला) के लिए रामथला, नयागांव (आर), टोडा का गोठडा, टोकरावास एवं चारनेट सहित 5 ग्राम पंचायतें तय की गई हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के अंतर्गत हिसामपुर, देईखेडा, राजकोट, मुगलाना, सरोली और धुवाखुर्द कुल 6 ग्राम पंचायतें आई हैं, वहीं अनुसूचित जनजाति महिला (एसटी महिला) के लिए सांवतगढ, गांवडी, बीसलपुर, ठिकरियाकलां तथा जगन्नाथपुरा कुल 5 सीटें आरक्षित हुई हैं।

लॉटरी निकलने के बाद अब गांवों में चौपालों पर चुनावी गणित बिठाने और दावेदारों द्वारा अपनी-अपनी गोटियां सेट करने की चर्चाएं जोरों पर शुरू हो गई हैं। यह आरक्षण की लॉटरी नगर पालिका देवली के सभागार भवन में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार समेत की मौजूदगी में निकाली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here