Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationमहाराणा राजकीय विद्यालय का वार्षिक उत्सव शनिवार को

महाराणा राजकीय विद्यालय का वार्षिक उत्सव शनिवार को


Jahazpur News 12 जनवरी (आज़ाद नेब) राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पूर्व छात्र एवं भामाशाह सम्मान तथा वार्षिक उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

प्रधानाचार्य नीलम जैन ने बताया कि विद्यालय में वार्षिक उत्सव मानने को लेकर तैयारियां जारी है। वार्षिक उत्सव के मौके पर पूर्व छात्र एवं भामाशाह का सम्मान भी किया जाएगा। वार्षिक उत्सव पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोपीचंद मीणा, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, वाइस चेयरमैन राजीव काटियां, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पत्रिया सहित अन्य नेता होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खटीक करेंगे। कार्यक्रम के लिए एसडीएमसी एसएमसी के सदस्य व शाला परिवार यूसीईईओ सदस्य भी लगे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d