Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यासपीठ से पं तुलसीराम शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को फल की चिंता किए बिना केवल कर्म करने पर विश्वास रखना चाहिए।
कथा के दौरान शास्त्री ने कालिया नाग दमन, गोवर्धन पूजा, इंद्र का मान-मर्दन, ब्रह्मा का अभिमान तोड़ने और बाल गोपालों के साथ गोकुल की लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया गया। साथ ही कंस वध, कौरव-पांडव प्रसंग, जरासंध और राजा मुचकुंद की कथाओं के माध्यम से स्पष्ट किया कि मनुष्य को अपने कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ता है। इस अवसर पर भगवान कृष्ण की लीलाओं में राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई और अमित गौतम परिवार ने व्यास पीठ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां प्रतिदिन ग्रामीण श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं।



