राजस्थान सफाई मजदूर संघ ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सफाई मजदूर संघ ने शनिवार को नगर पालिका देवली के अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों से मूल कार्य के अलावा अन्य अतिरिक्त कार्य न कराने की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष ललित कुमार तेजी समेत की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था के अतिरिक्त अन्य कार्य, रंगोली बनाना और चूना-लाइनिंग डालना आदि करवाए जा रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका मंडल से आग्रह किया है कि कर्मचारियों से ऐसे गैर-सफाई कार्य न करवाए जाएं और उनसे केवल उनका मूल सफाई कार्य ही करवाया जाए, ताकि वे अपने दायित्वों का निष्पादन सही कर सकें।



