Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर दूनी में देहात अध्यक्ष अतुल कुमार पाराशर की मौजूदगी में हुआ।
सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के संस्कार में सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रेम शामिल है। सेवा पखवाडा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता रक्तदान, प्रबुद्धजन गोष्ठिया सहित सेवा कार्य किए जाएंगे। इस दौरान भंवर माली, पूर्व सरपंच भंवर चौधरी, वरिष्ठ घनश्याम झंवर, नंदलाल जाट, राधेश्याम सेन, रमेश मंदडा, किशन जी बलाई, रोडू लाल प्रजापत, महामंत्री लक्ष्मीनारायण गुर्जर, उपाध्यक्ष ओम चौधरी, प्रवक्ता अमित थलेटिया, मीडिया प्रभारी देवराज सैनी आदि मौजूद थे।
सत्यनारायण मंदिर विकास समिति की बैठक संपन्न
दूनी के सत्यनारायण मंदिर में सत्यनारायण मंदिर विकास समिति की बैठक उपाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें नवरात्र में मंदिर में रामायण पाठ करवाने, मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा मंदिर परिसर में करवाए जाने को लेकर चर्चा की। वहीं मासिक शुल्क व कई लोगों द्वारा सदस्यता शुल्क की पूरी राशि नहीं देने सहित कई विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यनारायण दाधीच, महावीर व्यास, राम प्रसाद शर्मा, धन्नालाल पारीक, कथावाचक अनिरुद्ध शर्मा, सत्यनारायण तिवारी, प्रेमचंद राजोरा, राघव पाराशर, जितेंद्र पाराशर, मनोज कुमार पारीक, बृजेश पारीक सहित कई लोग मौजूद थे।


