Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के सीतापुरा गांव रविवार सुबह मिनी ट्रक की छत से नीचे गिरने से खलासी की मौत हो गई।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एएसआई बद्रीलाल यादव ने बताया कि दूनी थाना क्षेत्र के सीतापुरा गांव निवासी शिवराज कुम्हार (50) पुत्र दयाल कुम्हार ट्रक में खलासी है। वह 11 सितंबर को महाराष्ट्र से अपने गांव सीतापुरा आया था। रात को मिनी ट्रक मे केलों की सुरक्षा को लेकर ट्रक की छत पर सो गया। रविवार सुबह अचानक नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक खलासी के दो बेटियां व एक 13 वर्ष का पुत्र है। मृतक मेहनत मजदूरी व ट्रक में खलासी रहकर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था।
बताया गया कि मृतक के पिता का निधन 20 दिन पूर्व ही हुआ था। वहीं इस हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रावण के इस मंदिर में कल किया जाएगा श्राद्ध, जानिए राजस्थान में कहां है यह परम्परा


