Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली और सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेन्टर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के सहयोग से आयोजित निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 95 नैत्र रोगियों को परामर्श दिया गया।
यहां नैत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार शर्मा ने आंखों के विभिन्न रोगों की जांच की और 24 रोगियों का मोतियाबिंद के लिए चयन किया। जिनका ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर में किया जाएगा। समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि रोगियों को दवाइयां, पट्टियां, चश्मा, भोजन, ठहराव की निशुल्क व्यवस्था होगी और भर्ती रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापस लाने की व्यवस्था भी की जाएगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों का फोलोअप शिविर ऑपरेशन से एक महीने बाद किया जाएगा। कैम्प में शिवजीराम प्रतिहार, महावीर कुमार, सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, दिनेश गोयल, भंवर लाल, रमेशचंद्र त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार जोशी, अशोक विजय, श्याम पारीक, राजेन्द्र कुमार, कन्हैयालाल लूनीवाल ने सहयोग किया।

तीन बच्चों की मां भी 120 की स्पीड से घर से भाग रही है, क्या बोल गए बीजेपी विधायक


