Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसोमवार को दूसरे दिन 90 मतदाताओं ने होम वोटिंग की

सोमवार को दूसरे दिन 90 मतदाताओं ने होम वोटिंग की


Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर 85 प्लस व दिव्यांगजन के लिए रविवार से देवली उपखण्ड में होम वोटिंग शुरू हो चुकी है।

जिसमें देवली उपखण्ड में प्रतिदिन 5 मतदान दल 4 दिनों तक होम वोटिंग के लिए मतदाताओ के घर-घर जाकर उनका मत डलवाएंगे। इस लेकर रूट चार्ट अनुसार संबधित मतदाताओ को पूर्व में होम वोटिंग की तिथि से संबधित बीएलओ द्वारा सूचना दी गई है। पहले दिन रविवार को कुल 92 मतदाताओ में से 88 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जबकि शेष 4 मतदाता अपने घर पर उपस्थित नही मिले। वहीं सोमवार को 94 मतदाताओ में से 90 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार शेष 4 मतदाता अपने घर पर उपस्थित नही मिले। मतदान के साथ मतदाताओ ने उनके होम वोटिंग के संबध में अनुभव साझा किए। जिसमें मतदाताओ ने खुशी जाहिर की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d