Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpप्रधानमंत्री मोदी 22 को करेंगे सभा को संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी 22 को करेंगे सभा को संबोधित


Deoli News 15 अप्रैल ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 अप्रैल को टोंक-सवाईमाधोपुर संसदीय क्षेत्र के उनियारा में भाजपा प्रत्याशी सुखबीर जौनापुरिया के समर्थन में आ रहे है।

वे उनियारा में विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अजीत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 22 अप्रैल को उनियारा में एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठके की जा रही है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। उनियारा में विशाल रैली से सवाईमाधोपुर व टोंक जिले के मतदाताओं को साधा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d