Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsखेत से लौटते वक्त मारपीट कर घायल किया

खेत से लौटते वक्त मारपीट कर घायल किया


Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के इंद्रपुरा निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को अपने साथ भी मारपीट की देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला बंशीलाल मीणा निवासी इंद्रपुरा ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह सुबह 9 अपने खेत नेगड़िया की ओर से गेहूं का खाखला खाली का लौट रहा था। इस बीच इंद्रपुरा गांव में उसकी ट्रैक्टर ट्राली को रामनारायण पुत्र केसर लाल, हंसराज पुत्र रामनारायण व रामनारायण की पत्नी रुकमा, हंसराज की पत्नी सुमन ने बाइक आड़े लगाकर रोक दिया। आरोप लगाया कि हंसराज व उसकी पत्नी सुमन ने प्रार्थी के साथ लकड़ी से मारपीट की। वही रामनारायण व उसकी पत्नी ने गाली गलौज कर मारपीट की।

रिपोर्ट में बताया कि पूर्व में भी उक्त लोगों ने जमीन की बात को लेकर झगड़ा किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल ओम प्रकाश यादव को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d