Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceयुवक पर हुए हमले के दोषियों को गिरफ्तार करें

युवक पर हुए हमले के दोषियों को गिरफ्तार करें


Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने गत 29 मार्च को राजमहल निवासी जितेंद्र पाराशर के साथ हुई लूट व हमले की वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौपा है।

समाज के लोगों ने राज्यपाल, जिला कलक्टर व पुलिस उपाधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि राजमहल के जितेंद्र कुमार पाराशर 29 मार्च को केकड़ी से राजमहल आ रहा था। इस बीच बीसलपुर मार्ग से बाइक पर आते समय अज्ञात लोगों ने जितेंद्र के कार से टक्कर मारकर गिरा दिया। बाद में उसे चिकित्सालय पहुंचाने के नाम पर जबरन अपनी गाड़ी में डालकर मारपीट तथा लूट की वारदात की। जितेंद्र से 10 लाख रुपए की मांग को लेकर काफी मारपीट की गई। शरीर पर कई जगह चाकू से हमले हुए। पीड़ित के पिता कृष्ण गोपाल पाराशर ने पुलिस थाना देवली में 29 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन घटना के 18 दिन बाद भी पुलिस उक्त आरोपियों गिरफ्तार नहीं कर सकी।

ज्ञापन में बताया कि 10 दिन के भीतर उक्त घटना के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पीड़ित परिवार के सदस्य एवं सर्व ब्राह्मण समाज प्रदर्शन करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d