Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpहरीश मीणा हिस्ट्रीशीटर की परिभाषा समझाएं, वह अपने भाई के नहीं हो...

हरीश मीणा हिस्ट्रीशीटर की परिभाषा समझाएं, वह अपने भाई के नहीं हो सके

राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप, चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान खुलकर बोले भाजपा प्रत्याशी


Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार रात को टोंक सवाईमाधोपुर से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेने कोई आरोप हरीश चंद्र मीना पर नहीं लगाए है उन्होंने ही शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि हरीश चंद्र मीना ने ही पहले मुझ पर आरोपों की शुरुआत की है। हरीश मीना पुलिस के अफसर रहे है, वो मुझे हिस्ट्रीशीटर की परिभाषा समझा दे। कार्यालय उद्घाटन के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीना जमकर कटाक्ष किया और कहा की हरीश मीना बोलते फिरते है की एक एसपी ने जौनपुरिया को धक्के मार के अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया था तो आपको एमपी के प्रोटोकॉल का ही पता नहीं है।

राजनीति के लालच में भाई के सामने लड़ा चुनाव

एक एमपी का कैडर चीफ सेक्रेटरी के लेवल का होता है। हरीश मीणा को राजनीति का इतना लालच है कि इन्होंने तो अपने सगे भाई को भी नहीं छोड़ा ओर उनके सामने भी चुनाव लड़े। उन्होंने हरीश मीना को खुला चैलेंज दिया कि मेरे ऊपर आप जो आरोप लगाते है, उनको साबित कर के तो दिखाओ। हरीश मीना देश के सबसे बड़े मंदिर में शराब पीकर आते थे और जब हम कहते थे तो हमें कहते थे की तुम क्या जानो यही तो जिंदगी का मजा है। हरीश मीणा किसी भी मंदिर में खड़े होकर यह कह दे की जौनपुरिया झूठ बोल रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d