Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जेएनयू अस्पताल जयपुर के तत्वधान व इनर व्हील क्लब देवली की ओर से रविवार को पार्श्वनाथ धर्मशाला में महिलाओं के लिए नवरात्र को लेकर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
क्लब अध्यक्ष ज्योति मंगल ने बताया कि इसमें महिलाओं को ईसीजी, बीपी, ब्लड शुगर और गर्भाशय से संबंधित जांचों की जानकारी दी गई। यहां कैम्प में सभी प्रकार जांचे निःशुल्क की गई। साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। आहार विशेषज्ञ ने लोगों की समस्याओं को दूर किया। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्ड और स्वास्थ्य इलाज कार्ड भी जेएनयू हॉस्पिटल एवं सवोदय सेवा संस्थान द्वारा बनाया गया। चिकित्सा कैंप में 230 महिलाओं को लाभ मिला व 18 महिलाओं की नि:शुल्क कैंसर की जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन मनीषा जैन और मनाली गुप्ता ने किया।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति मंगल, अनु शर्मा, सोनू चौधरी, व्यवस्था संचालन मीना सिंहल, डिंपल गोयल, सुनीता गुप्ता, शेफाली मंगल, वर्षा, शिला जैन, अरुणा चौधरी, नेहा अग्रवाल, ज्योति जैन, वर्षा ने किया।


