Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुरा मालेड़ा में बुधवार रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने विद्यालय के कमरों के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया और करीब 70 किलोग्राम पोषाहार का गेहूँ, 15 गिलास और हाथ धोने के 25 साबुन चुरा लिए। उक्त चोरी का पता गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर लगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गालाल कुमावत ने तुरंत इस संबंध में नासिरदा थाने में प्राथमिकी दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। शिक्षकों ने बताया कि यहां पहले भी चोरी हो चुकी है।
Crime News : मूर्ति चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बरामदगी भी हुई

चाची को अकेली देखकर भतीजे की बिगड़ी नीयत, बात बिगड़ी तो कर दी खौफनाक वारदात


