Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) फ्रांसीसी 14 सदस्यीय दल ने गुरुवार को मानव धर्म बहु दिव्यांगता विद्यालय का अवलोकन किया। उक्त दल ने यहां की शैक्षणिक पद्धति एवं प्रक्रिया की जानकारी ली और इसे सराहा।
इस दौरान दल सदस्य जिल, सरबजीत सिंह, मैथिल्ड, मारी पियर, एरव मार्क, मालती, क्लेमोंस, कोरीन, कात्ती, लियोनार्दो, मार्क रोबेर, नतालिया, मगाली सहित अन्य सदस्यों ने विद्यालय में अध्ययनरत मानसिक विमंदित एवं मुक बधिर छात्र-छात्राओं की शिक्षण पद्धति की जानकारी ली। दल के सदस्यों ने बताया कि दिव्यांगता के क्षेत्र में भारत देश में जो विशेष शिक्षण पद्धति है, वह कहीं नहीं है। उक्त दल ने यहां के क्रियाकलापों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां चिकित्सकीय पद्धति के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा भी मुख्य है।
यहां की मूक बधिर छात्राओं ने विदेशी मेहमानों का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया। नतालिया और मगाली ने संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान के द्वारा दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की। विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखाकार सत्यनारायण सेन, छात्रावास अधीक्षक आशा शर्मा, विशेष शिक्षक बिरदीचन्द अन्य शामिल थे।

चाची को अकेली देखकर भतीजे की बिगड़ी नीयत, बात बिगड़ी तो कर दी खौफनाक वारदात


