Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्रामीण सेवा शिविर के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत घाड में शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान चिन्हित टीबी मरीजों को स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर, पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल ने 8 निक्षय पोषण किट वितरित किए। खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवली मनीष लोदी ने बताया कि पोषण किट वितरण के साथ मरीजों को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग भी दिया गया, जिससे उनके उपचार की प्रक्रिया और सरल हो सके।
शिविर में नर्सिंग ऑफिसर ऋतुराज सिंह, खेमराज चौधरी (ब्लॉक डॉटस सुपरवाइजर) 5 निक्षय मित्र बनाएं। शिविर में देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार, डॉ. जितेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह, अनीता मीणा प्रसाविका, ओमप्रकाश बैरवा लैब टेक्नीशियन, खुशीराम मीना फार्मासिस्ट तथा आशा सहयोगिनियाँ उपस्थित थी।



