Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश मीणा के पुत्र हनुमंत मीणा का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया है।
निधन की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में शोक फैल गया। बताया गया कि अंतिम संस्कार गुरुवार शाम 5 बजे जयपुर स्थित आदर्श नगर श्मशान घाट पर किया जाएगा। हनुमंत के निधन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार हनुमंत इटरनल हॉस्पिटल में भर्ती थे जहां उनकी मृत्यु हुई। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है।



