Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के कनवाड़ा निवासी मुकेश पुत्र जगदीश सेन की बुधवार शाम नाडी में डूबने से मौत हो गई।
हेड कांस्टेबल रामकिशन ने बताया कि मुकेश बुधवार शाम को जंगल से अपनी भैंसें चराकर लौट रहा था। भैंसें यहां नाडी में पानी पी रही थीं। इसी दौरान भैंस को बाहर निकालते समय मुकेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा डूबा। ग्रामीणों की मदद से मुकेश को नाडी से निकाला गया और बुधवार की शाम को ही दूनी अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।। मृतक अविवाहित था।

बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी, मजदूरी के बहाने बुलाकर पैरों के दोनों पंजे काटे, जानिए क्यों?


