Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा में भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर थे।
जिन्होंने पं दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने स्थापना दिवस पर पार्टी के सेवा, संस्कार, समर्पण की भावना, पार्टी विचारधारा योजनाओ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़ व पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर, पूर्व जिला मंत्री रामकिशन सैनी और पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जितेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ नेता रामदयाल धाकड़, महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक रतनलाल माहेश्वरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र तिवाड़ी, पंचायत समिति सदस्य पिंटू जैन, भारत सिंह, जीएसएस अध्यक्ष शिवराज नागर, रंगलाल कहार, पप्पू सिंह, भंवर धाकड़, प्रधान नागर, रामलाल कीर, मुकेश मित्तल, सोनू ग्वाला समेत मौजूद थे।



