Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"हत्यारों को फांसी दो", देवली में निकाला कैंडल मार्च

“हत्यारों को फांसी दो”, देवली में निकाला कैंडल मार्च

  • कोलकाता की घटना का विरोध

  • जमकर नारेबाजी की


Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पिछले दिनों ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या किए जाने एवं मामले में राज्य सरकार की ओर से शिथिलता बरतने के विरोध में शनिवार रात देवली में महिला वर्ग का विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान महिलाओं में आक्रोश देखा गया।

इसे लेकर शनिवार रात शहर के ममता सर्कल पर विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों की महिलाएं एवं सदस्य, युवक, युवतियां, डॉक्टर्स, नर्सिंगकर्मी एकत्रित हुए, जो कैंडल मार्च के रूप में रवाना हुए। इसमें शामिल महिलाएं हत्यारों को फांसी दो, रेप की सजा फांसी, नारी को सम्मान मिले, वी वांट जस्टिस समेत नारे लगाते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते चल रहे थे। यह कैंडल मार्च ममता सर्कल से छतरी चौराहा, यहां से पेट्रोल पंप एवं पुनः लौटकर नगर पालिका के बाहर दांडी यात्रा स्टैचू के पास पहुंचा। जहां कैंडल मार्च में शामिल लोगों व महिलाओं ने जमकर रोष व्यक्त किया तथा नारेबाजी की। महिलाओं ने हत्या के दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की व नारी के सम्मान के लिए सरकार को चेताया।

कैंडल मार्च के समापन पर दांडी स्टैचू पर महिला चिकित्सक की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार इस कैंडल मार्च में अखिल भारतीय महिला परिषद, इनर व्हील क्लब, जैन महिला महासमिति, त्रिशला महिला मंडल, महावीर नवयुवक मंडल समेत संगठनों की महिलाएं शामिल थी। इस दौरान कैंडल मार्च में डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. राजेश जैन, डॉ. सुधा मंगल, डॉ. मुस्ताक अहमद, डेंटिस्ट राहुल जिंदल, नर्सिंग ऑफिसर जिनेंद्र बिलाला, पवन जैन, अशोक, पार्षद भीमराज जैन समेत मौजूद थे। इसी तरह महिला संगठनों से मोना बिलाला, मनाली गुप्ता, सुनयना जैन, अनु शर्मा समेत मौजूद थी। यहां युवती समीक्षा जैन ने घटना पर अपने आक्रोशित विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d