Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डाक विभाग की ओर से श्रावण मास में लोगों के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया गया है, ताकि लोग भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक कर सके।
वही 19 अगस्त को पूर्णिमा पर श्रावण मास का समापन होगा। इसे लेकर डाक विभाग के निर्देश पर 18 व 19 अगस्त को डाक ऑफिस खुलेंगे। यहां गंगाजल की बोतल महज 30 रुपए में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे श्रावणी पूर्णिमा पर भगवान शिव का अभिषेक कर सके। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों ने निर्देश दिए। इसी तरह रक्षाबंधन को लेकर डाक वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने डाक वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। वहीं रक्षाबंधन के सभी पैकेट लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिस की बहनों की ओर से भेजी गई राखी भाइयों तक पहुंच सके और रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई सूनी नहीं रहे। यह जानकारी डाकपाल सत्यनारायण गौतम ने दी।



