Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबाइक चालक पर लगाया टक्कर मारने का आरोप

बाइक चालक पर लगाया टक्कर मारने का आरोप

युवक की मौत का मामला, गत दो पूर्व हुआ था हादसा


Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित दौलता पुलिया के पास गत दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना का शिकार हुए एक युवक के मामले में मृतक के भाई ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में एक अन्य बाइक चालक पर लापरवाहीपूर्वक टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि गत 16 अगस्त कि यह घटना है। मामले में मृतक संजय शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी चांदसिंहपुरा थाना दूनी है। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका भाई संजय कृषि मंडी देवली में फसल खरीद व बेचने का आढ़तिए के माध्यम से काम करता है। वह 16 अगस्त दोपहर संजय अपनी बाइक से यहां कृषि मंडी के लिए रवाना हुआ। इस यहां दौलता मोड पुलिया की करीब पहुंचते ही सामने से आए एक बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक संजय की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसे देवली चिकित्सालय ले जाया गया।

जहां उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि हादसे के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए। लिहाजा यह रिपोर्ट शनिवार को दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d