सोमवार को भी रहेगा
Jahazpur News 18 अगस्त (आज़ाद नेब) कोलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार व हत्या के विरोध में एवं हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने सहित मांगो को लेकर चिकित्सको ने रविवार को को ओपीडी का बहिष्कार किया है।
चिकित्सकों ने डॉक्टर्स पर हिंसा रोकने के लिए सदृढ़ केंद्रीय चिकित्सा सुरक्षा क़ानून बनाने, अस्पतालों में एयरपोर्ट जैसी बढ़ाने, महिला चिकित्सकों के लिए अस्पतालों में सुरक्षा युक्त रेस्ट रूम बनाने की मांगों को लेकर दो घंटे ओपीडी बहिष्कार कार्य किया।अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश मीणा ने बताया कि आरजी मेडिकल कॉलेज कोलकत्ता में महिला डॉक्टर्स के साथ हुए बलात्कार, हत्या और बाद में चिकित्सकों पर हुए हमले के विरोध में पूरे देश में सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सकों, चिकित्सक शिक्षकों तथा अन्य संगठनों ने अपनी एकता ज़ाहिर की, लेकिन अभी सरकार या प्रशासन की ओर से चिकित्सकों की सुरक्षा, महिला चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा या केंद्रीय चिकित्सा सुरक्षा क़ानून की मंशा नज़र नहीं आ रही है। यहां तक की अधिकारियों द्वारा शांतिपूर्वक आंदोलन को भी दबाया जा रहा है।
इसे देखते हुए सोमवार को भी सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी बहिष्कार कार्य जारी रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सुविधाऐं सुचारू रहेंगी। गौरतलब है कि जिले के डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। गत रात्रि जिला मुख्यालय पर जिले के सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था।


