डीएसटी टीम की कार्रवाई
Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने देवली थाना पुलिस के सहयोग से बुधवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वहीं लाखों रुपए की कीमत की स्मैक बरामद की है। पुलिस की जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमजद खान पुत्र मोहम्मद खान और नजरुद्दीन उर्फ भूरिया पुत्र हजरत नूर के रूप में हुई है, यह दोनों ही ग्राम गाडिया महेश, तहसील अकलेरा, झालावाड़ के निवासी हैं। टीम ने इन दोनों आरोपियों के कब्जे से बाजार कीमत करीब 18 लाख रुपए की 90 ग्राम स्मैक बरामद की है। मादक पदार्थ के अलावा, पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई एक अल्टो कार और एक लाख 49 हजार 110 नकद राशि भी जब्त की है। पुलिस दोनों आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पोल्याड़ा पुलिस चौकी के करीब हाईवे पर की गई।



