Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मसंतो की वाणी से निहाल हुई संगत, आशीर्वाद लिया

संतो की वाणी से निहाल हुई संगत, आशीर्वाद लिया


Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर के संत टेऊ राम दरबार से शुक्रवार को संत प्रकाश समेत कई संतों देवली आए। जिन्होंने श्रद्धालुओं को अपनी वाणी से निहाल कर धर्म का मार्ग बताया।

इस दौरान साई मनोहर लाल, हरिओम, लाल, कमल कुमार, दीपक कुमार, अरदास, राम व अन्य सेवाधारी देवली आए। सभी संत स्थानीय पेट्रोल पंप चौराहे स्थित माधवानी निवास पर पहुंचे। संतों ने अपनी वाणी से मौजूद संगत को निहाल किया। अनिल माधवानी ने बताया कि शहर का सौभाग्य है कि ऐसे परम् ज्ञानी संत देवली आए। जिनकी अमृतवाणी सुनकर लोगों को प्रभु व गुरु भक्ति का मार्ग मिला है। इस दौरान संगत ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d