Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsआरएलपी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज

आरएलपी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज

दूनी थाने में मामला दर्ज

Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरएलपी व उनकी गठबंधन पार्टी (एएसपी) आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बीती रात धारदार हथियारों से हमला करने का मामला दर्ज हुआ है। इसे लेकर राजनीतिक हलके में बवाल मचा है। वहीं इसी के साथ आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए। पुलिस ने बताया कि यह मामला नरेश कुमार पुत्र बाबूलाल बैरवा निवासी ककोड़ तहसील उनियारा ने दर्ज कराया है।

इसमें बताया कि पीड़ित नरेश समेत समर्थक गुरुवार रात जनसंपर्क कर वापस लौट रहे थे। इस बीच बेनपा मोड़ के समीप कुछ लोग घात लगाकर बैठे थे। जिन्होंने गाड़ी रुकवा दी तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार बैरवा व उनके चालक नदीम खान पर जानलेवा हमला किया गया। इनमें उनके चोट आई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उन्होंने डीजल डालकर जलाने की भी कोशिश की। वही गाड़ी को करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने घेरकर हमला किया। इससे भागकर कार्यकर्ताओं ने जान बचाई।वही पीछे से हथियारों का हमला करते हुए हमलावर चेतावनी दे रहे थे।

इसी तरह आरएलपी के ब्लॉक अध्यक्ष देवली रणवीर सिंह राजपूत व चालक खुशीराम जाट ने भी भाग कर जान बचाई। हमले की सूचना के बाद आरएलपी प्रत्याशी विक्रम सिंह गुर्जर देर रात देवली थाने पहुंचे तथा पुलिस उपाधीक्षक समेत अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दूनी थाने पहुंचे तथा मामले दर्ज कराया है। इधर, शुक्रवार दोपहर आरएलपी प्रत्याशी विक्रम सिंह गुर्जर ने मीडिया को बताया कि मामला दर्ज कराया जाने के बावजूद पुलिस में प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उक्त मीडिया बाइट में विक्रम सिंह गुर्जर रोते हुए नजर आ रहे हैं।

जिन्होंने कहा कि एक ओर निर्वाचन आयोग भय मुक्त होकर मतदान करने का संदेश दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ पार्टी के कार्यकर्ता जानलेवा हमला कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d