Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsसंविधान दिवस पर प्रस्तावना का वाचन किया

संविधान दिवस पर प्रस्तावना का वाचन किया


Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अम्बेडकर विचार मंच के संरक्षक अम्बालाल मौर्य के नेतृत्व में रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस लेकर मंच सदस्य दोपहर 2 बजे अम्बेडकर सर्कल स्थित रेगर समाज की धर्मशाला में एकत्रित हुए।

यहां विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। इसमें संविधान कि छोटी छोटी पुस्तक नि:शुल्क वितरित कि गई। यहां सभी ने संविधान को बचाने के लिए संकल्प किया। इसके बाद सभी ने अम्बेडकर सर्कल स्थित बाबा साहेब के स्टेचू पर माल्यार्पण किया व संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए प्रतिज्ञा की। विचार गोष्ठी में अम्बेडकर मंच के शहर अध्यक्ष मनोज सिसोदिया, रेगर समाज समिति के अध्यक्ष मोहन लाल, डॉ. दुर्गालाल वर्मा, पूर्व शिक्षा अधिकारी मोतीलाल ठागरिया, सोहनलाल ठागरिया, राजेंद्र तुनगारिया, रामराज बैरवा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए संविधान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने का आह्वान किया।

इस दौरान नोरत खींची, मोहन लाल मोरलिया, मदन लाल, नरेश वर्मा, लक्ष्मी नारायण खटीक, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, अम्बेडकर शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीराम आदि थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d