Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक जहाजपुर के विश्रांतिगृह में 14 जनवरी दोपहर साढ़े 11 बजे आयोजित होगी।
पूर्व आनर कैप्टन खेमराज मीणा ने बताया कि 14 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इसी दिन जहाजपुर में पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, जिला जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सहित जहाजपुर उपखंड अधिकारी, पुलिस वृत्ताधिकारी हंसराज बैरवा, पालिकाध्यक्ष नरेश मीणा, तहसीलदार सहित क्षेत्र के पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं उपस्थित होंगी। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का भी निस्तारण करवाने का प्रयास किया जाएगा। समस्या से पीड़ित पूर्व सैनिक अपने दस्तावेज लेकर आए। पूर्व सैनिक अपनी यूनिट से सम्बंधित कैप बेज लगाकर आ सकते हैं।



