Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप का मामला दर्ज करवाया है।
रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री उसकी मां के साथ 6 जनवरी को हटवाडा गई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक बहला फुसलाकर गाडी में बैठाकर ले गया। इस बात का उलाहना देने जब मेरी मां आरोपी के घर गई. तब उसके पिता व उसके परिवार वालो ने मिलकर उसकी मां के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने की धमकी दी।पुलिस ने पीड़ित को बाल कल्याण समिति चलकर बयान देने के लिए कहा, जिस पर पीड़ित ने इनकार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पुत्री के साथ गाली-गलौच को लेकर टोकने पर आक्रोशित होकर किया हमला
हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी कला निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसके घर के बाहर खड़ी उसकी पुत्री चिक्की के साथ शराब के नशे में आए धर्मराज द्वारा गाली गलौज करने पर टोकना इतना नागवार गुजरा कि रात को आरोपियों ने एक राय होकर घर पर आकर हमला कर दिया। जिससे पीड़ित की पुत्री व पिता घायल हो गए। रिपोर्ट में योगेश पुत्र सीताराम बलाई निवासी बागड़ा की कुंजी लुहारी ने बताया कि 5 जनवरी को उसकी पुत्री चिकी घर के बाहर खडी थी, तभी धर्मराज शराब पीकर आया व मेरी पुत्री को गाली गलौच करने लगा। इस पर भाई आत्मराम ने उसे टोका तो उसके थप्पड मार कर देख लेने की धमकी देकर चला गया।
बाद में 6 जनवरी को रात करीब 11 बजे धर्मराज, ओमप्रकाश, खुशराज, जसवन्त, शैरसिंह, दीपक व महिला सीमा, खुशबु, निशा, विष्णु हाथ में सरीया, लाठी व कुल्हाडी लेकर हमारे घर के बाहर आये व गाली गलौच करने लगे। इस पर पीड़ित के पिताजी सीताराम, भाई आत्माराम व पुत्री लक्ष्मी बाहर निकल कर आए। बाहर आते ही आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन छोटुलाल, रामप्रसाद, शंकर, आत्मराम, राजकुमार, नन्दकिशोरी, पारसी देवी व कन्याबाई भी बाहर आए। जिन पर भी सभी लोगों ने मिलकर हमला कर दिया।


