Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता व स्वयंसेवक घर घर जाकर अक्षत व पत्रक वितरित कर रहे हैं।सोमवार को हनुमान नगर क्षेत्र के ग्राम मोरला में चारभुजानाथ मंदिर में बैठक आयोजित हुई।
इसमें आगामी 22 जनवरी को गांव के मंदिर में भव्य सजावट करने, घरों में दीपक जलाने, सामूहिक हनुमान चालीसा पठन करने सहित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सामूहिक रूप से एलईडी पर देखने का आग्रह किया गया। बैठक मे बजरंग दल प्रखंड संयोजक जितेन्द्र मीणा, विहिप खंड अध्यक्ष निर्मल मीणा, विशाल मीणा खंड संयोजक, महेश मीणा ग्राम प्रमुख, पटेल मोतीलाल मीणा, कैलाश, रामलाल, सोनु, प्रकाश, रायराम, द्वारका प्रसाद, आदि रामभक्तों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।



