Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शिक्षा विभाग के शीतकालीन अवकाश की लंबी अवधि के बाद गुरुवार को जिले के स्कूल एक बार फिर खुले हैं। हालांकि पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित रही। सर्दी में नन्हे बच्चों को परेशानी हुई।
लेकिन अब यह उपस्थित जल्द ही गति पकड़ेगी। इस दौरान सुबह 10 बजे से सभी निजी व सरकारी विद्यालय खुले 18 दिन बाद बच्चे अपने बैग, बोतल, टिफिन लेकर स्कूल पहुंचे। जहां पहले दिन शिक्षकों ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। वही शीतकालीन अवकाश की जांच की। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा के वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूल खोले गए। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति अच्छी रही। इसी तरह ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि यूं तो 5 जनवरी तक ही शीतकालीन अवकाश था। लेकिन तेज ठंड के चलते जिला कलक्टर ने अवकाश की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ा दी थी।
ऐसे में 11 जनवरी गुरुवार से फिर से स्कूल खुले हैं। वहीं अब पिछले तीन दिनों से सर्दी का असर भी काम हुआ है तथा धूप खुलकर निकल रही है। जिससे ठंड से राहत मिलने लगी। लेकिन सुबह शाम तेज गलन बरकरार है।


