Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बेंगो भाषी महासभा की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर शुक्रवार को देवली में युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन से जुड़े अशोक मंडल ने बताया कि यह आयोजन बंगाली कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन सुभाष पार्क के करीब होगा।
इस दौरान सुबह 9:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जबकि इसके बाद वैदिक मंत्र उच्चार, उद्घाटन गीत, स्वागत भाषण, प्रतिनिधियों का भाषण, जीवन में मूल्य शिक्षा और सफलता, देशभक्ति गीत, प्रतिनिधियों का भाषण, स्वामी विवेकानंद का संघर्ष एवं युवाओं के लिए संदेश, समाज निर्माण के लिए गीत, नेताजी सुभाष बोस द्वारा लिखित रुनेर स्वप्नो, वैदिक मंत्र उच्चार का शिक्षण सत्र, ध्यान, स्मार्टफोन व स्मार्ट गेजेट्स का सदुपयोग, भजन आदि कार्यक्रम होंगे। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देना तथा उन्हें स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से प्रेरणा दिलाना है।



