Desk News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को टोडारायसिंह थाना पुलिस ने एक चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है।
पुलिस ने बताया करवाई थाना प्रभारी रोडूराम के नेतृत्व में की गई। जहां दाबड़दुंबा पेट्रोल पंप के सामने अवैध चेजा पत्थर परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली दिखाई दी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है तथा आरोपी नोरत पुत्र शंकर माली निवासी बघेरा पुलिस थाना केकड़ी को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। टोडारायसिंह पुलिस की ओर से लगातार अवैध खनन को लेकर कार्रवाई की जा रही है।


