Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में...

गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी कार

एक जने की मौत, टोंक में सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार


Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूनी थाना क्षेत्र के संथली महाकाल होटल के पास एक स्विफ्ट कार नियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पांच जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया है।

हेडकांस्टेबल बद्रीलाल जाट ने बताया कि बूंदी इंदिरा मार्केट निवासी पलाश जैन पुत्र पारस कुमार जैन उसकी पत्नी मेघा‌ जैन, भतीजा विशाल पुत्र मुकेश जैन, मुकेश पुत्र सोहनलाल जैन व पलास जैन की 5 वर्षीय पुत्री काव्या व चालक नैनवा रोड बूंदी निवासी भीम सिंह (50) पुत्र रंगलाल मीणा गुरुवार को दिन में स्विफ्ट कार से टोंक सगाई समारोह में जा रहे थे। उनकी कार महाकाल होटल के सामने गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार चालक भीम सिंह मीना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सभी घायलो को जयपुर रैफर किया गया। इस दौरान राहगीर तमाशा देखते रहे। कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फस गए। जिन्हें होटल मालिक हीरालाल जाट व बलवीर जाट ने अपने साधन से दूनी अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d