Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकैंप में 428 रोगियों की जांच, डिप्टी सीएम का स्वागत, सरसडी ने...

कैंप में 428 रोगियों की जांच, डिप्टी सीएम का स्वागत, सरसडी ने दिया आवेदन


Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्वोदय संस्था, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी एवं मेडिकल कॉलेज जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में हनुमान नगर क्षेत्र के लुहारी कला में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 428 मरीजों की निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया।

सर्वोदय संस्था के निर्देशक लोकेश जैन ने बताया कि लुहारी में आयोजित शिविर में जेएनयू हास्पीटल के फिजियोथैरेपिस्ट, फिजिशियन विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी चिकित्सक, प्रसुति व स्त्री रोग विशेषज्ञ, शैल्य चिकित्सक, नेत्र रोग, त्वचा रोग व शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं देकर लोगों को लाभान्वित किया। इस दौरान लुहारी सरपंच धापू देवी, राम प्रसाद मीणा व धर्मराज मीणा ने भी शिविर में सहयोग कर लोगों को लाभान्वित करवाया।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का किया स्वागत

क्षेत्र के मोरला चौराहे पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का रविवार शाम शाहपुरा जाते वक्त गाडोली मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह खींची की अगुवाई में माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत करने में गाडोली मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह खींची, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, पूर्व सरपंच फुंदीलाल मीणा, महामंत्री आनंदी लाल मीणा, मीडिया प्रभारी महेंद्र वर्मा, वार्ड पंच बाबूलाल वर्मा सहित कई जने मौजूद थे। डिप्टी सीएम के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

लोकसभा चुनाव के लिए आवेदन दिया

रविवार को टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र से स्थानीय व्यक्ति के तौर पर सांसद के चुनाव के लिए देवली के पटेल नगर निवासी व कांग्रेस नेता सत्यनारायण सरसड़ी ने आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीणा,  प्रशांत शर्मा, विनोद जाखड़, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा को अपना आवेदन प्रस्तुत किया। उनके साथ डॉ. गोपाल मीणा थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d