Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थी ने एजुकेशन विजिट में नेटेक्स ब्यूटी जोन, आरपी प्राइवेट लिमिटेड, कृषि विज्ञान केंद्र का अवलोकन किया।
प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि यहां छात्र-छात्राओं ने ब्यूटी जोन में विभिन्न प्रकार की विधाओं की प्रायोगिक जानकारी ली। विद्यार्थियों ने वेल्डिंग रोड बनाने की प्रक्रिया से लेकर पैकिंग मार्केटिंग कार्य तक की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र कोटा में डॉ. प्रताप सिंह धाकड़, डॉ. महेंद्र सिंह, मुकेश गोयल के निर्देशन में कृषि संग्रहालय, गिर गाय का डेयरी फार्म, विभिन्न प्रकार की फसलों की वैज्ञानिक एवं तकनीकी की जानकारी दी गई। विद्यालय के कौशल मित्र लादूलाल मीणा, त्रिलोकचंद कलाल, चंद्रशेखर बैरवा, पूजा सेन, संगीता जैन, चेल्सी, दिव्यांशी साथ थे।



