राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर
Deoli News 17 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में चल रहे विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवको ने पुलिस थाने का भ्रमण किया। यहां थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव ने साइबर क्राइम, महिला अत्याचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने बताया कि थाना अधिकारी ने इकाई को हवालात, कंप्यूटर कक्ष आदि का भ्रमण करवाया। साथ ही टोंक से आई हुई शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा के गुर सिखाए। रैली स्थानीय विद्यालय पहुंचकर अपना विधिवत कार्य किया। द्वितीय सत्र में अधिवक्ता भावना जैन ने स्वयंसेवकों को कानून संबंधी व विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी दी।
सड़क सुरक्षा की दी जानकारी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के शिविर में पुलिस द्वारा स्वयंसेवकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उपप्रधानाचार्य अनुराधा कलवार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन सड़क सुरक्षा वार्ता शिविर प्रभारी प्राध्यापक गिरधारी लाल शर्मा के निर्देशन में हुई। वार्ता में यातायात नियमों के बारे में जानकारियां दी।
वार्ताकार सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल, उदयलाल तथा शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि सड़क पर हमेशा बाएं ओर चले, हेलमेट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाएं, कार में हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वाहन का बीमा प्रदूषण आदि कंप्लीट रखें। जिससे हम भविष्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बच सके। यहां एनएसएस के छात्रों सहित विद्यालय के प्राध्यापक संतोष शर्मा, महावीर प्रसाद बडगूजर, सीमा शेर, शांतिलाल शर्मा आदि थे।



