Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationमांग : शिक्षकों के चयनित वेतनमान प्रकरणों का निस्तारण कराए

मांग : शिक्षकों के चयनित वेतनमान प्रकरणों का निस्तारण कराए

पूर्व मंत्री सैनी को सौपा ज्ञापन


Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के शिक्षकों के चयनित वेतनमान प्रकरणों के समय पर निस्तारण की मांग को लेकर बुधवार को राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने पूर्व कृषि मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में संगठन के प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने बताया कि एपीएआर व अन्य वजह से करीब 15 हजार शिक्षकों के चयनित वेतनमान प्रकरण लम्बे समय से विभिन्न कार्यालयों में लम्बित हैं। इससे कर्मचारियों व शिक्षकों को समय पर लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी के शीर्ष नेतृत्व ने विशेष बैठक कर इसके डाटा जुटाए हैं। संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र पाण्डे के अनुसार इन लंबित प्रकरणों के 7 दिन में निस्तारण के लिए माध्यमिक शिक्षा के वित्तीय सलाहकार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र भी लिखा है।

चर्चा कर बात पहुंचाने का आग्रह किया

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि समस्या के त्वरित समाधान के लिए संगठन के प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी से समस्या के सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर संगठन की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया है। सैनी ने प्रतिनिधि मण्डल को समस्या के स्थाई समाधान का भरोसा दिलाते हुए सरकार तक बात पहुंचाने की बात कही है। इस दौरान कन्हैया लाल चौहान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d