Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय पोस्टल सेवा के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ जनरल व कासीर निवासी दिनेश शर्मा पिछले दिनों केंद्रीय संचार मंत्री से सम्मानित हुए हैं।
दरअसल भारतीय डाक विभाग में मिशन कर्मयोगी प्रोजेक्ट के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर नई दिल्ली में समारोह हुआ। उक्त समारोह में डाक सचिव विनीत पांडेय, डाक सेवा महानिदेशक स्मिता कुमार सहित केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान ने देवली तहसील के कासीर निवासी भारतीय पोस्टल सर्विस के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ जनरल दिनेश शर्मा को सम्मानित किया है। कासीर निवासी शर्मा भारतीय डाक सेवा (इंडियन पोस्टल सर्विसेज) के अधिकारी हैं। पूर्व में कोटा मंडल के डाक अधीक्षक व अजमेर रीजनल के निदेशक भी रह चुके हैं। वर्तमान में शर्मा डाक विभाग में डाक कर्मयोगी परियोजना के टीम लीडर के तौर पर दिल्ली में कार्यरत हैं। जिन्हें उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया।



