Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को देवली में शुरू हुई रायजन इंटरनेशनल स्कूल के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।
इस दौरान कोटा रोड पर शेखावाटी बैटरी हाउस व मारुति ट्रांसपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री को माला पहनकर व साफा बंधवाकर सम्मान किया। स्वागत के दौरान मंत्री दिलावर ने एक कार्यकर्ता के हाथ में पॉलिथीन की थैली देखकर चुटकी लेते हुए कहा कि आप मोदी के समर्थक हैं या कांग्रेस के समर्थक। इस पर कार्यकर्ता सकपका गए तथा भविष्य में पॉलिथीन उपयोग में नहीं लेने की बात कही। इस दौरान राजेश मंगल, प्रमोद मंगल, एडवोकेट महावीर सिंह राठौड़, गिरिराज शर्मा, प्रीतपाल सिंह सलूजा, कृष्ण गोपाल शर्मा सहित थे।



