Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपतहसील नासिरदा में श्रीराधा रानी गौशाला सिरोही के तत्वावधान में आयोजित हो रही दिव्य श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन में कथा वाचक विनी किशोरी ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई।
कथा वाचक किशोरी ने गजेन्द्र मोक्ष कथा, भगवान राम का जन्म, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म का प्रसंग सुनाते हुए हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों की सेवा करने वालों का पहले उद्धार करते हैं। कथा के आयोजक आचार्य धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें लोगों को बधाई गाई गई। साथ ही मधुर भजनों की धुनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।



