Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) त्रिशला महिला मंडल देवली की ओर से श्रीमहावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में रविवार को फागोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
फगोत्सव को लेकर सुबह संगीतमय शांति मंडल विधान का आयोजन हुआ। महिलाओं ने इसमें धार्मिक आस्था के साथ भाग लिया। इसके बाद विमल कोठारी ने फीता काटकर फागोत्सव की विधिवत शुरुआत की। वही अध्यक्ष मनोरमा अजमेरा ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं एक ड्रेस कोड में शामिल हुई। कोषाध्यक्ष भावना अजमेरा, उपाध्यक्ष रेखा कासलीवाल, माया अजमेरा, मोना पटनी के सानिध्य में करीब डेढ़ सौ महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया। परस्पर महिलाओं ने गुलाल लगाई, तिलक किया तथा नृत्य किया। इस दौरान महिला मंडल के सदस्यों की सामूहिक प्रसादी भी हुई।



